Home | स्तंभ | अन्य स्तंभ | सांचे मनके | मैं बहुत खुश थी अम्मा ! - अंशु मालवीय

मैं बहुत खुश थी अम्मा ! - अंशु मालवीय

image

ये कविता, तहलका के एक पाठक कुमार मुकेश ने गुजरात पर तहलका के विशेष अंक में लिखे तरुण जी के संपादकीय पर टिप्पणी करते हुए उद्धृत की थी...एक भीषण मानवीय त्रासदी का ऐसा चित्रण कि कलेजा मुंह को आ जाए...जिसने पढ़ा वही रोया जितनी बार पढ़ा उतनी बार रोया...मगर कविता से पहले थोड़ा सा संदर्भ समझना ज़रूरी है...

अहमदाबाद में कौसर बानो की बस्ती नरोदा पाटिया पर 28 फरवरी 2002 को हमला हुआ था। वह गर्भवती थी। हत्यारों ने पेट चीर कर गर्भस्थ शिशु को आग के हवाले कर दिया। कविता में शिशु को लडकी माना गया है और इसे, अभागन कौसर की उसी अजन्मी बिटिया की तरफ से लिखा गया है...पढ़ें और पढ़कर डरें...

सब कुछ ठीक था अम्मा !

तेरे खाए अचार की खटास 

तेरी चखी हुई मिट्टी 

अक्सर पहुँचते थे मेरे पास...!

सूरज तेरी कोख से छनकर 

मुझ तक आता था। 

मैं बहुत खुश थी अम्मा ! 

मुझे लेनी थी जल्दी ही 

अपने हिस्से की साँस 

मुझे लगनी थी 

अपने हिस्से की भूख 

मुझे देखनी थी 

अपने हिस्से की धूप । 

मैं बहुत खुश थी अम्मा ! 

अब्बू की हथेली की छाया 

तेरे पेट पर देखी थी मैंने 

मुझे उन का चेहरा देखना था 

मुझे अपने हिस्से के अब्बू देखने थे 

मुझे अपने हिस्से की दुनिया देखनी थी। 

मैं बहुत खुश थी अम्मा ! 

एक दिन 

मैं घबराई...बिछली 

जैसे मछली...

तेरी कोख के पानी में 

पानी में किस चीज़ की छाया थी अनजानी.... 

मुझे लगा 

तू चल नहीं घिसट रही है अम्मा ! 

फ़िर जाने क्या हुआ 

मैं तेरी कोख के 

गुनगुने मुलायम अंधेरे से निकलकर 

चटक धूप 

फिर...

चटक आग में पहुँच गई। 

वो बहुत बड़ा ऑपरेशन था अम्मा। 

अपनी उन आंखों से 

जो कभी नहीं खुलीं 

मैंने देखा 

बड़े-बड़े डॉक्टर तुझ पर झुके हुए थे 

उनके हाथ में तीन मुंह वाले 

बड़े-बड़े नश्तर थे अम्मा...

वे मुझे देख चीखे ! 

चीखे किसलिए अम्मा...

क्या खुश हुए थे मुझे देख कर 

बाहर निकलते ही 

आग के खिलौने दिए उन्होंने अम्मा ! 

फ़िर मैं खेल में ऐसा बिसरी 

कि तुझे देखा नहीं...

तूने भी अन्तिम हिचकी से सोहर गाई होगी अम्मा ! 

मैं कभी नहीं जन्मी अम्मा ! 

और इस तरह कभी नहीं मरी 

अस्पताल में रंगीन पानी में रखे हुए 

अजन्मे बच्चे की तरह 

मैं अमर हो गई अम्मा !

लेकिन यहाँ रंगीन पानी नहीं 

चुभती हुई आग है ! 

मुझे कब तक जलना होगा .....अम्मा !!!

                         अंशु मालवीय 

इस वर्ग की सभी रचनाएं

Comments (12 posted)

avatar
Jogos 22/11/2011 17:48:14
अंशु जी आपने दर्द को समझा अौर िलखा है। यह सबसे अच्छी कविताअों में से एक है। मुबारक हो!
avatar
Best Web Directory 13/10/2011 02:33:31
‘महाराज, आज भारत में टीआरपी नाम का एक जीव पैदा हो गया है. यह जो न करवाए कम है.’ धृतराष्ट्र को संजय की बात रोचक लगी, बोले,
avatar
So very nice poem.I am quite excited with all the article content of your site.
avatar
how to get your ex back fast 12/08/2011 02:23:13
Poem writing and reading is not easy for all.It is most hiding meaning in a poem.I promise this would be useful for most of the individuals. thanks for sharing.This is unquestionably a matter thats close to me so I am happy that you wrote about it.
avatar
how to get your ex back fast 12/08/2011 02:22:07
Poem writing and reading is not easy for all.It is most hiding meaning in a poem.
avatar
cash out refinance 08/02/2011 07:51:15
I found this poem very moving - I think it is very good to share it here.
avatar
sachindra rao 21/01/2011 11:54:33
speachless.
avatar
Shashi Bhushan 21/08/2010 12:54:07
dard se dil tadap jaata , jab ama ki chikh , aur betiya ki pukar man me gunjane lagati hai..wo log paapi hi nahi ghor adharmi hai ..jinho ne betiya aur ama ko bedardi se jalaya ...bhai sahab kamal ka likha
avatar
Vivek 21/05/2010 07:36:48
Poem is really good........ but the context over which the poem is based has been proved completely wrong by SIT. As of now, it only indicates the intensions of Teesta Shetalwad to get fame in a cheapest way.

Anshu Malviya didnot know about such consipiracy but Tehelka must have known (as i guess).

With due respect i beg to say please do not remove - "मैं बहुत खुश थी अम्मा ! - अंशु मालवीय " from ur website so that everybody reading tehelka online should know that how the rumours are spread by those who know that what they saying is completely wrong....and Tehelka helped them by being silent over the issue.
avatar
brajesh Samarth 10/07/2009 14:46:44
अंशु जी आपने दर्द को समझा अौर िलखा है। यह सबसे अच्छी कविताअों में से एक है। मुबारक हो!
avatar
कुणाल कुमार 20/02/2009 01:27:37
अच्छी कविता है,जिसे पिछले कुछ दिनों से समझने का प्रयास कर रहा हूं।हर रोज एक नए अर्थ को पाता हूं मगर पूरी कविता समझ नहीं पाया हूं।
avatar
yadvendra 09/08/2008 02:08:22
ek gehri manviya trasadi ko bayan karti behad marmik kavita...sahitya isi ko kehte hain
total: 12 | displaying: 1 - 12

Post your comment

  • Bold
  • Italic
  • Underline
  • Quote

Please enter the code you see in the image:

Captcha
  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Rate this article
0