राजनीति का हम्माम और नंगे हुक्काम
www.blogvani.com

संकलन

Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

  • print प्रिंट करें

   ग्लोबलाइज्ड हत्यारे

फॉन्ट आकार Decrease font Enlarge font
image

ग्लोबलाइजेशन के इस ज़माने में

हत्यारे का नाम कुछ भी हो सकता है-

जॉर्ज मोदी भी और नरेंद्र बुश भी

वह गोरा भी हो सकता हैं, सांवला भी और काला भी

वह अंग्रेज़ी तो बोल ही सकता हैं मगर यह भी संभव है कि

उसे अंग्रेज़ी की एकाध लाइन बोलना ही आता हो

उसका पता वाशिंगटन, लंदन,

दिल्ली या गांधीनगर भी हो सकता है

वह तेल के लिए लोगों को मार सकता है और चुनाव जीतने के लिए भी

उसके पास असीमित अधिकार हो सकते हैं,

उसके लाखो झंडाबरदार भी हो सकते हैं

लेकिन हत्यारा जिस छोटी-सी बात से अक्सर परेशान रहता है वह यह है

कि जो उसके सामने रोज़ सिर झुकाते हैं

और जिन्हें वह सबसे ज्यादा फायदे पहुंचाता है

और जिनसे वह रोज़ पूछता है- केम छो

वे भी जानते हैं कि यह दरअसल कौन है

और वे भी उस पर भरोसा नहीं करते

जबकि हत्यारा उनके साथ इतना अधिक अनौपचारिक होने की कोशिश करता है

कि जैसे वह भी तो है उन जैसा एक साधारण आदमी ही,

परेशान, थका, औलादों के कारनामों से त्रस्त

मगर फिर भी पुरमज़ाक और चुस्त-दुरुस्त

और जो उसका सार्वजनिक चेहरा है वह तो सिर्फ दूसरों को डराने के लिए है

असली चेहरा तो वह है जो उन्हें दिखाई दे रहा है तो फिर डर कैसा?

                                                                                 विष्णु नागर

इस वर्ग की सभी रचनाएं

अपनी राय दें comment कुल टिप्पणियां: 1

  • प्रेषक : sandeep pandey
    good poem