मुखपृष्ठ | मुलाक़ात | साक्षात्कार | 'मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है'

'मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है'

image रजत शर्मा, चेयरमैन, इंडिया टीवी

रजत शर्मा को टेलीविज़न शो ‘आप की अदालत’ से पहले बतौर अखबारी पत्रकार कम ही लोग जानते थे। 16 साल बाद, आज उनका खुद का न्यूज़ चैनल टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे है। हरिंदर बवेजा के साथ बातचीत में शर्मा ने सफलता के अपने ही तरीकों से लेकर अपने प्रतिद्वंदियों तक पर बेबाकी से अपने विचार रखे।

आखिरी पायदान से शीर्ष तक का सफर...अपनी यात्रा के बारे में कुछ बताएं?

बहुत मुश्किलों भरी थी ये. आज से चार साल पहले जब मैंने इंडिया टीवी शुरू करने का फैसला किया था तब मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि मैं एक ऐसे बाज़ार में छलांग लगाने जा रहा हूं जो पहले से ही खचाखच भरा हुआ है। एनडीटीवी, स्टार, आज तक, ज़ी, सहारा और डीडी जैसे न्यूज़ चैनल पहले से ही स्थापित थे। लेकिन मेरा विश्वास उन दर्शकों पर था जिन्होंने मेरे पूरे टेलीविज़न करियर के दौरान मेरा साथ दिया था। मुझे यकीन था कि अगर मैं अपना चैनल शुरू करता हूं तब भी वे मेरा साथ देंगे। इसमें काफी समय और ऊर्जा लगी। इस दौरान कई डरावने पल भी आए, जब मुझे लगा कि शायद मैं इसे कर ही न पाऊं। तीन मौकों पर मुझे तनख्वाहें देने के लिए अपनी संपत्ति तक को बेचना पड़ा। 20 सालों के करियर में मैंने जो भी कमाया था वो सब धीरे-धीरे गायब होने लगा। लेकिन परिस्थितियां बदली। जब पहला विदेशी निवेशक सामने आया तो उसने कंपनी की कीमत 300 करोड़ आंकी, अगले ने 600 करोड़ और अब निवेशक इसे 1000 करोड़ का बताते हैं। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो पाता हूं कि संकट के जो पल थे उनसे गुज़रना बेकार नहीं गया।

आज तक और स्टार जैसे अपने निकट प्रतिद्वंदियों को पछाड़ने का आपका फार्मूला क्या है?

मैं अपनी संपादकीय टीम से कहता रहता हूं कि टीवी का दर्शक वर्ग किसी क्रिकेट के खेल की तरह होता है। एक समय था जब टेस्ट मैच काफी पसंद किए जाते थे, गावस्कर हीरो थे। इसके बात सीमित ओवरों के क्रिकेट का जमाना आया और कपिल के रूप में नया सितारा चमका। अब ज़माना टी-20 का है। आज मैं ये थोड़े ही कह सकता हूं कि मुझे सुनील गावस्कर बन कर टी-20 खेलना है। ‘काँटेंट’ को समय के साथ बदलना ही होता है फिर भले ही इसमें मीडिया के दूसरे साथियों की आलोचना क्यों न झेलनी पड़े। हमारे प्रतिस्पर्धी इसे लोकप्रियता की होड़ का नाम दे सकते हैं लेकिन हमारा असल सरोकार तो दर्शक से ही होता है। अगर दर्शक टी-20 देखना चाहते हैं तो मैं उन्हें टेस्ट मैच थोड़े ही दिखा सकता हूं।

आलोचनाओं पर आते हैं...हिंदी चैनलों की सबसे ज्यादा आलोचना इस बात के लिए हो रही है कि उनकी काँटेंट का स्तर काफी गिर गया है।

नहीं, ऐसा नहीं है। हमने न्यूज़ की परिभाषा बदल दी है। अगर लोग आज भी सोचते हैं कि फीता काटते नेता और संसद में भाषण देना ही ख़बर हैं तो वो दिन बीत गए। हिंदी के न्यूज़ चैनलों पर आरोप लग रहे हैं लेकिन अगर आप सभी बड़े अख़बारों के मुखपृष्ठ पर नज़र डालें तो आपको आईपीएल नज़र आएगा। सच्चाई ये है कि दो शीर्ष साप्ताहिक पत्रिकाएं भारतीय महिलाओं की यौन अभिरुचियों पर कवर स्टोरी छाप चुकी हैं, लेकिन उन्हें तो कोई कटघरे में खड़ा नहीं करता। तहलका को छोड़कर, जो कि एक अपवाद रहा, लगभग सभी लोकप्रिय पत्रिकाओं में आईपीएल को प्रमुखता दी गई। अगर आप पुरानी परंपरा के हिसाब से चलेंगे तो इस हफ्ते की कवर स्टोरी महंगाई होनी चाहिए थी। इसी तरह से टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों की भी विषयवस्तु बदल गई है।

राजनीतिक तबके के विचारों की आप किस हद तक परवाह करते हैं?

बहुत ज्यादा। जिस तरह से राजनेता लोगों के प्रति जवाबदेह हैं उसी तरह हम भी हैं। हमारा काम ही है राजनीतिज्ञों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना। इसी सोच से प्रेरित होकर “आप की अदालत” का जन्म हुआ था। आज 16 साल बाद भी ये प्रोग्राम उतना ही पसंद किया जाता है। इंडिया टीवी इसी फॉर्मूले पर आधारित है। इसकी कोशिश है कि लोग जनता के प्रति जवाबदेह बनें, चाहे वो राजनेता हों, फिल्म स्टार हों या फिर क्रिकेटर।

अगर मैं ये कहूं कि इंडिया टीवी भूत-प्रेत का पर्याय बन गया है तो आप क्या कहेंगे?

ये छह महीने पहले की बात है। उसके बाद से हमने भूत-प्रेत की एक भी कहानी नहीं दिखाई है।

लेकिन आपने टीआरपी की सीढ़ियां चढ़ने के लिए इसका सहारा लिया है।

नहीं, हमने ऐसा नहीं किया। उन दिनों इसी तरह की कहानियां आती थीं। और लोग इन्हें पसंद करते थे। उदाहरण के लिए पिछले हफ्ते हमने पाया कि 51 फीसदी दर्शकों ने इंडिया टीवी देखा क्योंकि हमने विष्णु का इंटरव्यू दिखाया था, जो कि पहले राजेश तलवार के यहां काम करता था। हमारे रिपोर्टर ने उसे नेपाल में कहीं ढूंढ़ निकाला था। पिछले हफ्ते हमें रेटिंग में सबसे ऊपर जगह मिलने की वजह रही आरुषि हत्याकांड पर हमारी विस्तृत कवरेज। इसमें भूत-प्रेत या सांप-नागिन की कोई भूमिका नहीं थी। किस्मत से दूसरे ख़बरिया चैनलों ने वही पुराना फॉर्मूला अपनाया। शाहरुख ख़ान के शो पांचवीं पास... में लालू प्रसाद यादव मेहमान बन कर आए। ये राजनीति और मनोरंजन का शानदार मेल था। हम लोगों की पसंद के मुताबिक चल रहे हैं।

आप ख़बरों के बाज़ार में हैं या मनोरंजन के?

हम सिर्फ और सिर्फ ख़बरों के बाज़ार में हैं। मगर इन दिनों मनोरंजन भी बड़ी ख़बर बन गया है। समय बदल रहा है। आईपीएल क्रिकेट है, मनोरंजन नहीं। लालू एक राजनेता हैं, जनता के प्रतिनिधि, आप उन्हें मनोरंजनकर्ता नहीं कह सकते। इंडिया टीवी एक न्यूज़ चैनल है, आप इसे मनोरंजन चैनल नहीं कह सकते।

सामाजिक जिम्मेदारियों पर क्या कहेंगे? क्या इंडिया टीवी खैरलांजी में हुई हत्याओं पर कोई अभियान चलाएगा?

इंडिया टीवी अकेला चैनल है जिसने अभियानों को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में चलाया है। मैं आपको तमाम उदाहरण दे सकता हूं। मैं विनम्रता से कुछेक के बारे में आपको बताता हूं। एक जादूगर बच्चे को हर महीने 60,000 रूपए का एक इंजेक्शन लगना था। हमारी स्क्रीन पर एक अपील तीन घंटों तक प्रसारित हुई और इसके बाद चेकों की बरसात होने लगी। मुंबई में अनाथ बच्चों के लिए एक सामाजिक संस्था थी। एक दिन भवन के मालिक ने उन्हें निकाल फेंकने का फैसला कर लिया। इंडिया टीवी वहां पहुंचा और वहां से सीधा प्रसारण शुरू कर दिया। अंतत: मालिक को अपना फैसला बदलना पड़ा। जब पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई, हम दिन भर दिखाते रहे कि इस बढ़ोत्तरी का लोगों पर क्या असर पड़ने वाला है। जब भी सामाजिक, राजनीतिक या फिर दर्शकों के हितों के लिए लड़ने की बात आएगी दर्शक हमेशा हमारी जिम्मेदारी को महसूस करेंगे। इसीलिए इंडिया टीवी ने अब अपनी टैग लाइन बनाई है “आपकी आवाज़”। जनता की आवाज़ बनना ही हमारा लक्ष्य है।

लेकिन ये बात तो सच है कि टीआरपी की लड़ाई में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने के लिए इंडिया टीवी ने भूत प्रेत का सहारा लिया?

इंडिया टीवी ने समय की जरूरतों के हिसाब से खुद को बदला है। एक समय था जब हमने उड़ीसा के एक गांव में चुड़ैल के घूमने की ख़बर दिखाई थी। हमने अपने दर्शकों को खबर के माध्यम से बताया कि ये महज़ अंधविश्वास है।

लेकिन इस बात से तो आप सहमत होंगे कि ये कोई ख़बर नहीं है?

ये खबर ही है। मान लीजिए ठाणे में ये अफवाह है कि वहां कोई भूत घूम रहा है जो लोगों की हत्या कर रहा है। हम लोगों को बताते हैं कि ये कोई भूत नहीं है बल्कि कोई हत्यारा है जो ऐसा कर रहा है। हम इस तरह की ख़बरें लोगों को जागरुक करने के लिए दिखाते हैं।

आप कह रहे हैं कि लोग जो चाहते हैं आप वही दिखाते हैं। पर आप को नहीं लगता कि आपको खुद भी एक मानक स्थापित करने की जरूरत है?

इस देश का एजेंडा क्या है? क्या ये सिर्फ नेताओं को गाली देते रहना है? क्या सिर्फ लंबे-लंबे भाषण और फीते कटते हुए दिखाए जाएं? हमने मानक तय किए हैं। आज मैं आपसे पूरे गर्व के साथ ये कह सकता हूं कि हमारे पीछे सात चैनल हमारे नक्शेक़दम पर चल रहे हैं। वे हमारी काँटेंट ही नहीं बल्कि चैनल को प्रमोट करने का तरीका भी अपना रहे हैं। ये चैनल हमारे ग्राफिक्स, सेट्स, संगीत और विजुअल्स...सब की नकल कर रहे हैं। आज हम ट्रेंडसेटर बन चुके हैं। इसी वजह से हमें इतनी संख्या में लोग पसंद कर रहे है, लोग असल को देखना पसंद करते हैं, नकल नहीं।

क्या आपका कोई फॉर्मूला है?

मैं अपने संपादकीय दल के साथ रोज़ाना होने वाली बैठकों में कहता हूं कि “जाओ और खुद को झोंक दो”। ऐसी स्टोरी मत करो जिससे मुझे, चीफ प्रोड्यूसर को या तुम्हें खुशी मिलती हो। ऐसा करो कि जिससे दर्शकों को खुशी मिले। यही मेरा फॉर्मूला है। दर्शक के लिए करो, उनके लिए बोलो।

आपके पास न्यूज़ और इन्वेस्टिगेशन के लिए लंबा-चौड़ा बजट है।

जब हमने इन्वेस्टिगेशन पर ध्यान देना शुरू किया तो हमारे ऊपर “स्टिंग चैनल” का ठप्पा लग गया। जब हमने इसे रोक दिया तो लोग कहने लगे, रोका क्यों? ये तेज़ी से बढ़ने, नंबर वन होने की दुश्वारियां हैं। पिछले साल हमारी तरक्की की रफ्तार 110 फीसदी रही। हमारे प्रतिद्वंदियों की रही महज़ 2-4 फीसदी। लोग इस फॉर्मूले को जानना चाहते हैं। फार्मूला ये है कि मैं दिन में 18 घंटे अपने न्यूज़रूम में ही बिताता हूं, मैं अभी भी स्टोरी लिखता हूं। मैं गर्व से कह सकता हूं कि इस देश में ऐसा कोई नहीं है जो एक चैनल का मालिक होते हुए भी स्क्रिप्ट लिखता हो और तीन घंटे की प्रोग्रामिंग और प्रोमोज़ भी करता हो।

शक्ति कपूर के स्टिंग ऑपरेशन की ये कह कर आलोचना हुई थी कि ये लोगों के निजी  जीवन में ताकाझांकी थी। आपको लगता है कि वो एक ग़लती थी?

नहीं, मुझे इस पर फख्र है। पिछले हफ्ते हमारे एक प्रतिद्वंदी ने कास्टिंग काउच पर एक कार्यक्रम चलाया। छह महीने पहले ही पूर्व में नंबर एक रहे एक चैनल ने भी इसे उठाया था। मुझे फिल्म इंडस्ट्री या फिर मीडिया की तरफ से होने वाली आलोचनाओं की चिंता नहीं थी। मेरे ख्याल से ये फिल्म इंडस्ट्री में आने को लालायित युवा लड़कियों को चेतावनी देने के लिए उठाया गया एक सही क़दम था।

आपको टीआरपी के लिए कुछ भी करने और व्यावसायिक सफलता की अंधी दौड़ में ख़बरों को दरकिनार करने का दोषी ठहराया जा सकता है।

मेरी रुचि कभी भी व्यावसायिक सफलता पाने में नहीं रही। मुझे पैसे ने कभी आकर्षित नहीं किया। लोगों का प्यार और लोकप्रियता ही हमेशा से मेरी कमज़ोरी रही हैं।

आपको नहीं लगता कि आपने “काँटेंट” का स्तर गिरा दिया है?

बिल्कुल नहीं। अगर हमारी सामग्री इतनी घटिया है तो फिर बाकी सात चैनल इसकी नकल क्यों कर रहे हैं? जब भी लोग मुझसे टीआरपी की दौड़ में शामिल होने के बारे पूछते हैं तो मुझे बहुत आश्चर्य होता है। क्या आप सचिन तेंदुलकर से कभी पूछते हैं कि वो इतने सारे रन क्यों बनाते हैं? मेरा काम एक ऐसे चैनल की स्थापना है जो रेटिंग्स में शीर्ष पर हो। इस पर मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है।

आज तक, स्टार न्यूज़ जैसे प्रतिस्पर्धियों में आपको क्या अच्छा लगता है और वो क्या चीज़ है जो आपको चिंता में डालती है?

मुझे उनका जुझारूपन अच्छा लगता है। एकाध मौकों को छोड़ दिया जाए तो हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धी रहे हैं। हमारा नंबर एक पर काबिज होना ऐसा था मानो हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड़ मार दिया हो। इससे पहले हमारी लड़ाई में दुर्भावना नहीं थी। मैं अवीक सरकार की तहेदिल से इज़्ज़त करता हूं जो इस समय स्टार न्यूज़ के मुखिया हैं। मैं अरुण पुरी का सम्मान करता हूं जो आज तक के प्रमुख हैं। इन लोगों ने भारतीय पत्रकारिता को नये-नये आयाम दिये हैं। अवीक सरकार ने ‘टेलीग्राफ’ की शुरुआत की और अरुण पुरी ने ‘इंडिया टुडे’ की। ये लोग पुरोधा हैं। जब हम उनके चैनलों को ऐसा करते हुए देखते हैं तो कष्ट होता है। लेकिन हम इस गंदे खेल में शामिल नहीं होंगे। हम न तो कोई जवाब देंगे न मखौल उड़ाएंगे और न ही उन्हें गालियां देंगे।

Comments (49 posted):

suresh bishnoi on 22/07/08 03:36:36
avatar
रजत साहब के जज़्बे को सलाम !
bhodhisattva on 24/07/08 12:48:53
avatar
Rajatji! Raat ko kuchh blue film type ka bhi masala dikhao. TRP danadan badegi.
अतुल श्रीवास्तव on 25/07/08 03:55:21
avatar
शमिंदगी होनी भी नहीं चाहिए, क्योंकि आप के शमिंदा होने से कुछ होने वाला नहीं, शमिंदा तो हम हैं, आपको एक अच्छा और बडा पत्रकार मानते थे पर अब पता चला कि आप टीआरपी में नंबर वन रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, दूसरे कमेंट में बोिधस्तव ने ठीक ही लिखा है टीआरपी बढाने के लिए आप कोई ब्लू फिल्म टाईप का मसाला दिखाआे, रजत जी आप नहीं शमिंदा तो हम हैं, आपके न्यूज चेनल के मौजूदा स्वरूप को देखकर.
जलज on 26/07/08 06:16:47
avatar
रजत जी, आप मानें या न मानें अब टीवी चैनलों पर न्‍यूज कम और लटके झटके ज्‍यादा आते हैं जिन्‍हें न देखने पर कोई बौद्धिक नुकसान नहीं होता कि आज सबसे बड़ी खबर से वंचित रह गया। मेरा मानना है कि यदि कोई भी भारतीय 15 दिन लगातार हिंदी के कथित न्‍यूज टीवी चैनल न देखें तो उसका कोई नुकसान होगा। अब गिने चुने चैनल ही है जो न्‍यूज दिखाते हैं। केवल टीआरपी के लिए तो लोगों के घरों में, होटलों में कैमरे लगवा दीजिए और वहां से सीधे प्रसारण किजिए रात की रंगंनियां, ब्‍लू फिल्‍में‍ दिखाइए मजा आ जाएगा। टीआरपी एक ही दिन में धड से बढ़कर चांद पर पहुंच जाएगी जिसे कोई छू नहीं सकेगा। आत्‍ममंथन कीजिए कि आपके चैनल ने देश को क्‍या दिया। विदेशों में घटिया न्‍यूज से हमारी छवि अभी भी सांप व मदारी वाले देश की है जबकि हम आर्थिक महासत्ता और एशिया में राजनीतिक ताकत के रुप में उभरना चाहते हैं। लेकिन लोग देखते है‍ कि इस देश में तो भूत, चुड़ैल, पति पत्‍नी के झगड़े और निजी मामलों को जमकर उछाला जाता है तो वह देश क्‍या प्रगति करेगा। यदि सात चैनल आपका अनुसरण कर रहे हैं तो आप ही फिर मुख्‍यधारा को बदलने का बीडा क्‍यों नहीं उठाते। सात चैनल यदि भाड़ में जाना चाहते हैं तो आप खुद क्‍यों जा रहे हैं।
Iqbal on 26/07/08 08:45:41
avatar
maine to news dekhna hi band kar diya hai. yahan par khabar samajhne ki jagah insaan ulajh jata hai, sabko meri yahi rai hai ki ab radio suna jaaye. dus minure mein poori khabar!
santoshsingh on 28/07/08 11:21:45
avatar
rajat sahab ke jujbo ko hum salaam kurte hai......leharo k anukul to sabhi thairte hai...lehro k pratikul tairane wala hi sacche bahabur kahlata hai.....once again i salute.....rajat sahab....!!!
vinod dongre on 30/07/08 10:09:57
avatar
rajat ji, your dare is really admirable. but pay you kind attension on the comments given by the readers of tehelka/ thanks.
Pushpendra Singh on 30/07/08 01:29:17
avatar
रजत जी आप न्यूज़रुप में 18 घंटे काम करते हैं ये अच्छी बात हैं लेकिन बाकी चैनलों के मालिकों के बारे में आपकी जानकारी अधूरी हैं। सिर्फ आप ही मालिक होते हुए भी स्क्रिप्ट नहीं लिखते, बल्कि राजदीप सरदेसाई, प्रणव राय और अजित अंजुम जैसे दिग्गज लोग आज भी स्क्रिप्ट लिखते और फिल्ड में रिपोर्टिंग करते देखे जाते हैं। आप तो सिर्फ कमरे में कैद होकर बिना वजह हर ख़बर को ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव बताते हैं। हर खबर पर एक्सक्लूसिव तो ऐसे लिख देते हैं जैसे या तो आप किसी और चैनल को देखते ही नहीं हैं या फिर आप गलतफहमी की एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां आपको लगता हैं कि पूरी दुनिया सिर्फ आपका ही चैनल देख रही हैं। आपके चैनल में फालतू की ख़बरे कैसे दिखाई जाती हैं इसकी ताजा मिसाल बताता हूं। मंगलवार को आपके चैनल ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर आंद्रे नैल को आदमखोर क्रिकेटर के रुप में पेश किया। पहली बात ये पत्रकारिता हैं ही नहीं, दूसरा आपके जैसे सम्मानित पत्रकार के चैनल में इस तरह की बेहद घटिया ख़बर आपका ही नाम खराब करती हैं। बेशक आपको अभी फर्क नहीं पड़ेगा,लेकिन आने वाले समय में लोग सिर्फ न्यूज़24 और एनडीटीवी जैसे चैनल ही देखेंगे, जहां वाकई में न्यूज़ को न्यूज़ की तरह ही पेश किया जाता हैं, क्रिकेटर को आदमखोर और हर ख़बर को ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव नहीं। रही बात आपके 18 घंटे तक न्यूजरुम में काम करने की। तो आपकी जानकारी के लिए बता दू कि आपके ही चैनल के लोग इस बात को झूठा बताते हैं।
pravin on 31/07/08 11:12:07
avatar
nahi rajat sharma sharm hame aani chahiye ki hum abhisapt hain tumhare india t.v ko dekhane ke liye..patrakarita ko bhandgiri me tabdil karne ke liye tumhara naam sunahare akchharoon me likha jayega...JAI HINND
kanchan on 03/08/08 06:41:36
avatar
whenever there will be the talks of worst channel which shows all kinds of rubbish and shit in the name of news, it will be RAJAT SHARMA's IndiaTV.it's tag line says badalte bharat ki tasveer but it's bringing all the changes for worst.it is a blot in the name of news channel which one should avoid.i always used to think that it's India tv which is responsible for bringing shameless and poor tasted contents in the name of news and Mr Rajat Sharma himself has acknowledged this fact in this Interview.his claims clearly convey his willingness and ability to stoop to any low to win the TRP race.India TV should be banned for polluting environment of hindi tv news media.
gk on 03/08/08 07:58:40
avatar
I completely agree with Kanchan. The very fact that india tv is popular as 'GAPODI' channel in our family clearly says its standard.
akshma sharma on 05/08/08 08:32:32
avatar
rajetji you r a successfull journalist because everyone want to go ahead.
mohmedrafik on 08/08/08 09:26:30
avatar
main starnews ke baare me kehna chahunga ki jab main news dekhna shuroo karta hoo ki tab lagta he ki hindu dharmik chennal dekh rahaa hoo yaa ek do saal pehle ke news dekh rahaa hoo woh main ees liye keh rahaa hoo ki ek do news poore huwe nahi ki break me ghise pite saaldosaal pahle liye huwe interview sir par thopdiye jate he koolmilaakar thakaa hooa news chennal.....aur aham baat yah he ki koi bhi news chenal live retting se nahi he
vishnu kr soni on 18/08/08 07:10:05
avatar
आज जो न्यूज़ चैनलों पर दिखाई दे रहा है... उस के लिए हम दर्शक जिम्मेदार हैं.. हम देंखेंगें तो किसी भी चैनल को बढ़ाबा मिलेगा.. चाहे इंडिया टीवी हो या फिर कोई और..हम दर्शक रजत शर्मा के बारे में काफी बुरा भला कह रहे हैं... अगर आप लोगों को इतना ही बुरा लह रहा है तो इस चैनल को देखना बंद क्यों नही कर देते.. लेकिन आप को इसी तरह की खबरें पसंद आती हैं सो वो दिखा रहे हो.... आप बदलेंगें... न्यूज चैनलों का नजरिया भी बदल जाएगा.. विष्णु सोनी
ashokkumar bhatti on 18/08/08 08:15:04
avatar
INDIA TV IS BEST NEWS CHANAL IN ALL CHANAL
rajkumar singh on 25/08/08 05:41:30
avatar
Adalat ke alawa aapne sab kachra hee parosa.par aapbhee kya karen?aap jyada janate hain .aap dhandhe me hain.Mal bechna hai.Koyee sharm varm karne kee jaroorat naheen.Dhandhe me sharm kaisee?Aur naitikta vagairah kee baat karne walon kee aisee ki taisee.Aur kachra dekhane walon ka bhee darshak varg hai.Hamare jaise kuch budhijivee(ya buddhiheen)ko bhee chice hai.koyee doordarshan ke dino kee majbooree thode hee hai?Vaise aapto apne andaaz me beche jao 'INDIA'.Fayda hee fayada hai.
सुमंत on 26/08/08 01:56:33
avatar
रजत शर्मा के बारे में तमाम विद्वानों की विद्वतापूर्ण टिप्पणी बांची। हिमायती बनूंगा तो चमचा कहलाऊंगा पर सच कहने से खुद को रोक नहीं सकता। सामाजिक सरोकारों का चबेना दाबने वाले तमाम पत्रकारों को बुनियादी सवालों से महरूम देखा है। तमाम तो ऐसे हैं जिन्हें एक परचा निकालने का अनुभव नहीं है और चैनल की बात तो इनके कूवत से परे है। खबरों के पीछे छिपे खतरों को भांप कर दरकिनार होने वाले यह दिग्विजयी मालिकों-संपादकों की भृकुटि भर देख नत हो जाते हैं और हांकते ऐसा हैं कि देश के कर्णधार हो। तिरोहित होते नेशन स्टेट्स के दौर में इनकी जहेनी दायरे साफ नज़र आते हैं। मैं रजत के साथ हूं, हालांकि मेरा कोई वास्ता नहीं हैं उनसे।
a n shibli on 06/09/08 12:57:10
avatar
is mein koi do rai nahin ki rajat sahab hindustan ke behtaren patraron mein se hain. unse hum jaise patrakar bahut kuchh sikhne ki koshish karte hain magar afsos ki baat hai ki pichhle kuchh dinon se india tv ka star ghata hai. breaking news mein aisi aisi khabrein dikhaee jatihain jo khabar honi hi nahi chahiye. kisi mamooli baat ko itna badha kar pesh kiya jaata hai ki afsos hota hai. raat ke 10.30 wala adhiktar program ghatia hota hai.main rajat sahab se appeal karta hoon ki woh apna behtreen meyar banayein rakhen. sansani phailana kamal nahin hai. main bhi patrkar hoon aur yeh cheezen samajhta hoon.
vikram on 09/09/08 02:37:21
avatar
rejat ji kisi ne kaha hain ki agar formula sahi ho to experiment galat one ke baad bhi pareshan nahi hona chahiye vo apne prove kar diya
Santosh Taprawat on 16/09/08 10:16:25
avatar
आदरणीय रजत शर्मा जी लगता है आजकल आप पत्रकारिता का मतलब भूल गये हैं। जलज एवं पुष्‍पेन्‍द्र सिंह की बातों से मैं भी इत्‍तेफाक रखता हूँ। अभी हाल ही की खबर को लिजिए आपके चैनल ने एक वैज्ञानिक प्रयोग को ऐसे पेश किया मानो अगली सुबह होगी ही नहीं! आप नहीं जानते इंदौर के पास एक ग्रामीण लड़की ने आपके चैनल की खबर को सच मानकर आत्‍महत्‍या कर ली। जरा आप ही सोचिये लगभग 85 देशों के सैंकड़ों वैज्ञानिक गत दो दशक से अपना पूरा ज्ञान 'जीवन की उत्‍तपत्ति कैसे हुई' जानने के लिए लगा रहे हैं, क्‍या वे सारे ही मूर्ख हैं? आप जानते ही होंगे कि इससे पहले भी कई तरह के प्रयोग इस धरती पर विभिन्‍न देशों में होते रहे हैं, अगर ये प्रयोग नहीं होते तो क्‍या आप और हम दुनियाभर की सुख-सुविधाओं का भोग कर सकते थे ? आपके चैनल ने ऐसे काउन्‍टडाउन प्रसारित किया मानो बस अब दुनिया खत्‍म हाने ही वाली है। आपके ही चेनल ने इस खबर को ऐसे प्रसारित किया जैसे आपका चैनल भविष्‍यवक्‍ता हो और आप ही सबसे बड़े ज्ञाता हों। जरा सोचिये ! छोटे-छोटे बच्‍चों पर इस खबर का क्‍या प्रभाव होता है। आप तो बस टीआरपी (धनार्जन)के चक्‍कर में सब कुछ भूल गये हैं। आपने नहीं सोचा कि बच्‍चो में विशेषकर ग्रामीण परिवेश के बच्‍चों में क्‍या असर होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ग्रामीण परिवेश के लोग हर चैनल की बात को सच मानते हैं। उनके लिए तो अखबार और चैनल ही सच का प्रमाण है। आपसे अनुरोध है कि धर्नाजन के चक्‍कर में आप इस भारतीय समाज में तथाकथित भय का महौल न फैलाये। धन्‍यवाद।
संतोष टपरावत
भोपाल
jignesh mevani on 24/09/08 07:35:53
avatar
The kind of journalism you do, you must come up with a 24 hours news channel and set the standards you have set for Tehelka news magazine. I AM SURE YOU WILL SUCCEED.This country desperatly need people like you to come-up with a news channel. its necessary for our social fabric.
pintu on 26/09/08 05:33:10
avatar
my favourite news chanal
sarvesh tiwari on 09/10/08 09:47:00
avatar
media group ab pvt limited company ke roop me kaam karte hain. company ka kaam faayda kamana hota hai. rajat ji ke baare me galat likhne bolne vale agar khud kisi akhbaar ya media ko chala kar dekhe ki kya sirf politics aur aadarshwadi baate dikhakar media ko zinda rakha jaa sakta hai? bina vigyapan ke channel ya akhbaar zinda nahi reh sakte. advt. tabhi milenge jab t r p/readership zyada hogi. sab interconnected hai yaar... comment karne se pehle poori jaankari to prapt karo...
sarvesh on 09/10/08 09:54:01
avatar
sabse balanced channel doordarshan hai, india t v nahi pasand hai to doordarshan dekh lo. darshak khud he KRISHI DARSHAN ke bajae DEH DARSHAN vaale channel tune karte hai lekin society ke ssamne unki burai karte hain.
anurag jain on 10/10/08 07:40:58
avatar
रजत जी नमस्ते,बड़ा दुख हुआ आप जैसे पत्रकार से ऐसी उम्मीद नही की जा सकती,आज नेता,अधिकारी,पुलिस,
आम लोगो को नोचने मे लगी है ऐसे पत्रकार घर्म कुछ और कहता है न की अपनी मट्टी पलीत करवाऐ.चलिऐ मान लिया की आपने ये पैसे और सफलता के लिये किया लेकिन अब तो कुछ अच्छा कर सकते है.क्यो कि आप कर सकते है.
बरबाद गुलिस्ता करने को बस एक ही उल्लू काफ़ी था हर साख पर उल्लू बैठे है अंजाम ए गुलिस्ता क्या होगा.
कुछ करिये
Shivraj on 16/10/08 09:30:43
avatar
Rajat ji, Apke interview padne ki bahut dino se icha thi, aur aaj puri ho gyi. Jab se India TV pahli baar Dekhna suru kiya to laga ki is channel main kuch dum hai. Jo ki aaj ke patrkaro ke atma samman ki raksha karega. Lekin Pichle saal se India TV ki news dekhne se lagta hai ki aap news kam ashlilta, andhvishwas aur bhramit karne wali khabrain paros rahe hai. Aaj jab bhi galti se apka channel lag jata hai to mere aas paas baithe log mujhe marne ke liye taiyar ho jaate hain aur Kahte hain ki India tv ko hataya nahi to tumhare daant tod denge.
Sochiye meri kaisi halat hoti hogi. Yadi isi tarah se aap news dikhate rahe jaroor kisi na kisi ki jaant India Tv Dekh ke Chali Jyegi.
Ye baat majak main nahi kah raha hoon, yadi aap hamain apna thoda bhi hiteshi samjhte hai, ek patrakar hone ke nate se main apko rai doonga ki apni sampadko tha producero ko meeting main ek baat jaroor bataiye ki Darshak India TV se Bhut khin hai. Kripya karke apne news sense badaiye aur kuch positive khabrain dijiye jis se ki logo ka gyan bade na ki wo aur andhwiswashi ho jaye.
Mohd Alamgir on 18/11/08 09:01:39
avatar
Rajat ji, Sabse pahle Apko mera salam
Apka Sabse pyara programe Apki Adalat Se hi mai apko janta hoo.iske bad mai apka dewwana ho gaya hoo.
ranjit on 09/12/08 03:56:06
avatar
Rajat Sharma jee, Jab aapka programme AAp Ki Adalat aata tha to wakai aap ek achche patrakar hain. Lekin jab se india TV shuru hua hai aapne to patrkarita ki sari haden hi tod di. Agar ise hi news reporting kahte hain ti kripya kar darshko ki khatir is NEWS CHANNEL ko band karane ka kasht karen.
Arun Anant on 17/12/08 04:20:14
avatar
"मैं अपने संपादकीय दल के साथ रोज़ाना होने वाली बैठकों में कहता हूं कि “जाओ और खुद को झोंक दो”। ऐसी स्टोरी मत करो जिससे मुझे, चीफ प्रोड्यूसर को या तुम्हें खुशी मिलती हो। ऐसा करो कि जिससे दर्शकों को खुशी मिले। यही मेरा फॉर्मूला है। दर्शक के लिए करो, उनके लिए बोलो। "

Ye baat bilkul galat hai Rajat ji ,Darshak ke liye karo nahin ,Darshak ko bor karne ke liye karo ka farmula hai aap ka.

Rubber ki tarah khinchate raho khabaron ko-- dekhenge break ke baad.

Ek break le lijiyega Rajat ji>>>> Jara jhaad foonk karwa kar fir aayiyega to darshakon par aapka ehsaan rahega.

Arun Anant,Rajsamand
nandan kumar on 07/01/09 10:05:48
avatar
Sir aap itna kam karte ho thate nahi kya?
Sir aap sirf aapki adalat par hi aate ho
Or bhi kisi show par aaya karo naa.
Kamal Kishore Wadhwa on 17/01/09 12:32:47
avatar
Dear Readers, Rajat is making money, what r u making? Sorry, i too have read this article by mistake. nokriyon ki chhatni ho rhi hai or aap rajat ka tv chhanel dekh rahe hain. non sense.
rajeshwari on 22/01/09 05:20:26
avatar
पहले "आपकी अदालत" देखकर रजत शर्मा की पक्की फैन थी, लेकिन इंडिया टीवी का दिनोदिन घटता स्तर देखकर अब तो उस चैनल पर जाना भी छोड़ दिया है. एक बानगी देखिये इस लिंक पर "http://stupidindiatv.blogspot.कॉम" (इस आशा के साथ की ब्लॉगर को आपत्ति नहीं होगी)
आप भी हमसे सहमत हो जायेंगे.
SHAKEEL SHAIKHE on 13/02/09 11:57:29
avatar
me bi peashe se patrakar hu lekin afsos hota hai ki trp ke chakkr me rajat ji asli patrakarita ko naderandaj kar rhe hai mene bi aap ka chenal dekhna band kar diya hu aap ke sawalo ki list itni lambi hoti jarhi ki boriyet mhesus hoti hai meri hi rai nhi hai aam log bi ab local me baat karte hai 1 bar jantajanarden ki najer se girne ke baad muze nhi lgta ki kabi aap trp ko barkarar rhakh paynge aap se niveden hai ki aap news ke ster ko barkarar rkhe thsnkx shakeelsahar@gmail.com
Neeraj Badhwar on 14/02/09 11:54:41
avatar
रजत जी अगर आप चैनल पर कोई 'नीली फिल्म' भी दिखाएंगे तो उसे भी टीआरपी मिलेगी इसलिए 'जनता की पसंद' की बात करना तो सिर्फ बहानेबाज़ी है। इंटरव्यू को लेकर मेरी शिकायत ये है कि 'सुनी-सुनाई आपत्तियों' पर सवाल पूछे गए हैं...ऐसा लगता है नहीं कि हरजिंदर जी ने पहले तो लगाता इंडिया टीवी देखा है और अगर देखा है तो देख कर कुछ ख़ास ऑब्ज़र्व किया नहीं। हां, अगर रजत शर्मा को प्रमोट करना ही मक़सद था तो मैं माफी चाहूंगा तब तो आप बधाई की पात्र हैं!
Rakesh on 15/02/09 05:04:07
avatar
har khabar ko sansani banakar pesh karke koi apne aap ko trend setter nahi kah sakta.
rajni on 18/02/09 10:02:47
avatar
rajat ji very gud, keep it up, aap ke vichharo ki kdar karti hoon

rajni
Chandigarh
taha ,sana on 12/03/09 12:08:31
avatar
its the worst news channel we have ever watched. you are a shame to todays media. Its because of people like you that this medium has gone corrupt and forgotten the real responsibility...the real journalism! after reading all these comment due still consider your channel a success?..
kanika on 20/03/09 10:51:01
avatar
appreciation to tehlaka team to asking such questions who had reveled true picture of rajat sharma in front of us.
he do not deserve to be in media industry any more.
aise logo ne aakar hi media ka level itna gira diya hain.
apka interview apka level dikha raha hain mr sharma.
arif on 29/03/09 04:11:22
avatar
rajat ji paise kamane ke chakar mein new channel apna dram bhul gaye hai, chahe wo no.1 channel aaj tak ho ya fir baaki news channel ek choti kabar ko hise lamba karke dikaate hai ki aadmi ka dimag karab ho jata hai . islye behtre bhaiyon dd news deka karo kam se kam sahi kabar to mil jayegi.
MohammadSajidBehlim on 31/05/09 11:21:50
avatar
हले "आपकी अदालत" देखकर रजत शर्मा की पक्की फैन थी, लेकिन इंडिया टीवी का दिनोदिन घटता स्तर देखकर अब तो उस चैनल पर जाना भी छोड़ दिया है. एक बानगी देखिये इस लिंक पर "http://stupidindiatv.blogspot.कॉम" (इस आशा के साथ की ब्लॉगर को आपत्ति नहीं होगी)
आप भी हमसे सहमत हो जायेंगे.
maninder singh bisht on 08/06/09 03:06:47
avatar
rajat g carry on u r job..

Ludhiana...
niraj kumar on 30/06/09 04:03:49
avatar
Inspiring Story. Thanks to baweja bhai for such coverage.
anuj on 25/07/09 01:27:59
avatar
rjt ka bkwas chenl indiya t.v kewl whi dikhata he jo usko bhata he .phon kr ydi koi khbr do to chup ho jata he .mene bhi aek bar aajmaya tha .ntija lut ke kilaph ldne ke chup rh kr dekh te rho wala huaa .kya aap nhi jante prti din bharti yon ki jeb pr krodon ka daka pdrha he ,unke mobailon pr kmpniyan apne aap gane lga kr belns nil kr detin hen?
surendra chaturvedi on 10/09/09 05:52:08
avatar
rajat sahab sharmindagi unhai hoti hai jinhai apani jimmedari ka ahasas hota hai. aap jab vyapari ya kahain ki media mafia ban chuke hain to aapko sharmindagi kyon hone lagi.
anand shukla on 13/09/09 06:56:55
avatar
rajat ji aap kay baray may yai jankar ki apnay apni praparty baichkar tanukhah di workaro ki aur aap apnay path say vichlit nahi huyai prairana daity hai yai baat yai jankari ....mai apko aur apki styel ko bahut pasand karta hoo kyoki aap open herted insan hai mai bhi sahara tv chanel ka stringer hoo teen saal say kaam kar raha hoo ab jansandesh aur voi tv may kaam kar raha hoo kyoki mainay ek mantri kai khilaph khabar chalayi thi jis karan say usnay hamai sahar say niklva diya aap jab naitao kai khilaph unka such janta kai samnay kahtay hai to hamai garve hota hai ki abhi koi to hai jo nidarta say patrkarita kar raha hai afshos.....mai apkay sath kaam nahi kar raha hoo agar mauka dai t mai hardoi u.p. say apkay sath jud kar kaam kar sakta hoo --apkay saath kaam karkay humko garv hoga ----hamai subhkamnayai aapky saath hai .... aap hamesha tarkki kartay jayai .......sangharsh karnai vala hi bada tairak banta hai ....darnay vala kinaray hi baitha rahta hai .....insan ka josh itihash badal sakta hai....aap kai ander yai sab vidyaman hai .....gajab ka vishvash hai apkay ander---kam hi logo kai ander aisa paya jata hai ----bhagwan ki vishaish krapa hai aap per ---
avatar
काश रजत शर्मा सिर्फ एक प्रिंट पत्रकार होते तो इंडिया को एक घटिया हिन्दी चैनल इंडिया टीवी नहीं मिलता। पैसे के भूखे श्री शर्मा जाने क्या क्या दिखाएँगे भारत के नागरिकों को। संचार माध्यम का इतना फूहड़ दुरूपयोग और बेजा स्तेमाल और कहीं नहीं होता है। रद्दी की टोकरी में अच्छा माल मिल सकता है लेकिन इंडिया टीवी कोई अच्छा कार्यक्रम नहीं दिखा सकता है। भूत प्रेत, दुसरी दुनिया, ग्रह नक्षत्र माइथोलाजी की बेसिर पैर की बातों से कोई उत्तम नहीं बनता है। इंडिया टीवी आज घटिया कहानी पत्रिका मनोहर कहानियाँ का संस्करण बन गया है।
A Ram Pandey on 08/12/09 09:18:11
avatar
Rajat Sharma Ji Namaskar,
jis tarah se zee news me kam karte huve aapne india tv sthapit hi nahi ki balki no. banaya bhee ye aapke sahas ko dikhata hai. News channel me aap trend setter ho jahir hai jimmedari badh gai hai (samajik bhee) lekin jo content hota hai vah patrakarita ke mapdando par bilkul bhee khara nahi utarta. Maine kai blue film dekhi hai lekin mai yeh nahi chahunga ki mera chhota bhai aur bachche blue film dekhe. Isi prakar shayad aapki sansani type ki bhut pret ki kahani ya dharti ke samapt hone ki kavayad shayad dekhna chahte ho aap ko nahi dikhana chahiye.
TV sampadak reedvihin ho gaye hai isme do ray nahi hai jo log aapka anusaran kar rahe hai unhe ab aap hi rasta dikha sakte hai.
Vaise bhee agar aap ab samajik sarokaron ki patrakarita karenge to bhee aap do ya 3 se neeche nahi jayenge.
agar aapne bhut pret jaisi chutiyapa nahi kiya hota to sayad local mare hue channel hi rahate phir mere jaise longo ki aatma kabhi bhee nahi aapke aage nahi gidgidati.
YEK BAT AUR AAP PAHLE PATRAKAR MALIK HAI AAPKE ANDAR SAHAS HAI DAM HAI PAISA BHEE HO GAYA HAI, BADAL DIJIYE CHANNEL KA TREND JISME SAMAJIK SAROKAR HO AAM AADAMI HO, AAJ TAK JAISE CHANNEL SE TO AASHA KARNE VALE MURKH LAGTE HAI.

DHANYABD
sunil parbhakar on 11/12/09 11:15:34
avatar
rajat sahib aapki majboori apni jagah lakin ik baat par goor karen darshak ko disha deney ka kaam karta hai media.darshak agar cahhega ki aap k news room ki sabi anker bina kaprron k khabren parrey to kya apka news room karega , nai karega na yahi to hamm samja rehey hai k media disha deney ka kaam karey na ki jiker ki bhumika ada karey
bhawani singh on 14/07/10 04:50:47
avatar
rajat ji ne jo kiya unke liye wahi samaya ki mang thi unko safalta bhi mili kiyonki unhone samyak parivartan ko samjha or khud ko uske anusar dhala bhi. aap ko safal hone par subhkamnye. aap hajaron ke liye prerna strot hai. bhagwan shri krishna ne bhi kaha hai ki samye ke sath jio or naye ko apnao purane ko chodte chlo.
Post your comment comment
Please enter the code you see in the image:
  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Rate this article
2.62