राजनीति का हम्माम और नंगे हुक्काम
www.blogvani.com

संकलन

Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

  • print प्रिंट करें

   क्रीज पर मार्था और सोनाटा

फॉन्ट आकार Decrease font Enlarge font
image

      हाल में एक स्पोर्ट्स चैनल ने क्रिकेट कवरेज चीफ पोस्ट के लिए इंटरव्यू आयोजित किया। इंटरव्यू लेने वाले पुराने क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी और क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ शरद पवार थे। एक कैंडीडेट का इंटरव्यू इस प्रकार चला-

      शरद पवारजी-चलिये बताइए थर्ड मैन क्या होता है।

      कैंडीडेट-स्टेडियम में डांस ग्रुप होते हैं और अपनी अपनी टीमों को चीयर करते हैं। हर ग्रुप में दो डांसर लड़कियां होती हैं और एक मैन होता है। दो लड़की डांसरों के बीच जो यह तीसरा मैन होता है, उसे थर्ड मैन होता है। 

      बिशन सिंह बेदी-स्पिन और स्विंग में क्या फर्क होता है। 

      कैंडीडेट-देखिये, वो रेड स्किन डांस ट्रूप की डांसर तो क्या है कि ज्यादातर समय टांग घुमाते हुए डांस करती हैं, मतलब एक ही जगह पर खड़े होकर इधर से उधर घूमती हैं, इसे कहते हैं स्पिन। पर रेड हौट डांस ट्रूप की डांसर इधर से वहां छलांग लगाती हैं, जैसे झूल रही हों, इसे कहते हैं स्विंग। 

      बिशन सिंह बेदी-चकरायमान होकर ये क्या कह रहे हैं। 

      शरद पवारजी-ओ कीप इट अप। स्मार्ट बाय। 

      बिशन सिंह बेदी-इस समय विश्व की दो टाप टीमें कौन सी हैं। 

      कैंडीडेट-रेड स्किन और रैड हौट, क्या हौट टीमें हैं साहब। क्रिकेट चाहे जैसा हो रहा हो, इन पर ध्यान लगाये रहो, बोरियत नहीं आती। उस दिन द्रविड़ ठीक नहीं खेल रहे थे, पर रैड हौट टीम की मार्था का क्या परफारमेंस था साहब। सुपर्ब। सर हमें मार्था और क्लारा के भी रिकार्ड रखने चाहिए। अभी क्रिकेट के सारे रिकार्डों का हिसाब किताब नहीं रखा जा रहा है। रीटा और सोनाटा के स्विंग और स्पिन के रिकार्ड भी मेंटेन होने चाहिए। 

      शरद पवारजी-गुड सजेशन। अच्छा बताओ इत्ते पैसे वगैरह खर्च करने के बाद भी कई बार हमारे खिलाड़ी ठीक नहीं खेलते।  मतलब पब्लिक को मजा नहीं आता। अब उस दिन देखो, द्रविड़ कितनी जल्दी आऊट हो गये। पब्लिक नाराज हो जाती है। ऐसे में क्या किया जाये। 

      कैंडीडेट-सर हमें पब्लिक की नाराजगी से बचने के लिए यह करना चाहिए कि मार्था और सोनाटा को क्रीज पर भेज देना चाहिए। मतलब मार्था द्रविड़ की जगह बैटिंग करे और द्रविड़ की ड्यूटी लगा दी जाये कि वह मार्था को चीयर करे। धांसू ड्रेस में द्रविड़ मार्था को चीयर करेंगे, तो पब्लिक भी मौज लेगी और बाकी खिलाड़ियों को भी संदेश चला जायेगा कि अगर क्रीज पर ठीक से परफार्म नहीं करोगे, तो यहां पर मार्था आ जायेगी, और तुम बाहर खड़े होकर डांस करोगे। वैसे सर क्या सीन होगा ना सचिन, धोनी, सहवाग मैदान से बाहर चीयर कर रहे हैं और मार्था और सोनाटा बैटिंग कर रही हैं। वैसे सर एक मैच में यह होना ही चाहिए। पब्लिक मौज लेगी। 

      बिशन सिंह बेदी सिर पीट रहे हैं। 

      शरद पवारजी कह रहे हैं-ग्रेट बाय तुम सलेक्ट, कल से काम शुरु करो।

आलोक पुराणिक

इस वर्ग की सभी रचनाएं

अपनी राय दें comment कुल टिप्पणियां: 1

  • प्रेषक : रतन सुराणा
    लाजवाब, पढकर मजा आ गया, साथ ही खेल की दुर्गति पर तरस भी.